Home

ग्रामीण बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित

बुंडू (रांची): रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं ज्ञान दीप स्कूल, बुंडू के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर से दूर सुदूर ग्रामीण अंचलों में अध्ययनरत बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें योगाभ्यास के महत्व से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार की विधि, उसके लाभ एवं नियमित अभ्यास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण योगाभ्यास है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों स्तरों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र और व्यक्तित्व संतुलित बनता है। विशेष रूप से बच्चों के लिए यह अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि यह उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त एवं मानसिक रूप से दृढ़ बनाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. के. घोषाल, उपाध्यक्ष प्रहलाद भगत, टेक्निकल हेड राहुल रंजन एवं सदस्य अजय महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल तिवारी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

संगठन की ओर से डॉ. संतोषी कुमारी, श्री प्रेम प्रकाश तिवारी, राहुल सिंह, शंकर राणा, सुश्री चैताली मुखर्जी, श्रीमती आम्या अंशु, सुश्री सोनाली सरकार, पूजा सिंह सहित सभी सदस्यों एवं टेक्निकल ऑफिशियल्स ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *