उपविजेता बालिका वॉलीबॉल टीम का सम्मान, खिलाड़ियों को मिला मोमेंटो और प्रमाणपत्र
धनबाद: धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालिका एवं बालक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष एस. एम. हाशमी ने स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही धनबाद बालिका टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं स्टेट लेवल प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जिले के लिए गर्व की बात है और भविष्य में ये खिलाड़ी राज्य एवं देश का नाम और ऊंचा करेंगे।
वहीं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर ने स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली धनबाद बालक टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।
सम्मानित बालिका टीम में दीप्ति कुमारी, रितिका कुमारी, तनुश्री कुमारी, कृष्णी पाठक, आरूषा शाहिद, साइम प्रवीण, अनुष्का कुमारी, अर्पिता और श्रद्धा सुमन शामिल थीं। टीम की प्रशिक्षक खुशबू प्रवीण को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं बालक टीम में आशीष कुमार, रोहित मित्तल, रोहित कुमार, दीपक कुमार, आदर्श पाराशर, प्रियांशु कुमार, सौरभ सिंह, समीर कुमार महतो, प्रेम कुमार और गौरव कुमार को सम्मानित किया गया। टीम के मुख्य प्रशिक्षक कन्हैया कुमार एवं सहायक प्रशिक्षक मोहम्मद यश खान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया। इस अवसर पर एस. एम. हाशमी, प्रमोद कपूर, जितेन कुमार, कविता सिंह, नीतू सिंह, कविता कुमारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, सूरज कुमार, सुमन कुमार, प्रशांत बनर्जी, कृष्ण कुमार एवं साहिल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह सम्मान समारोह खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं जिले में वॉलीबॉल खेल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
