रांची

झारखंड के छह जिलों में 13 तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

रांची, 11 नवंबर । झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 13 नवंबर तक शीतलहर चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पलामू, गढवा, लातेहार और चतरा के अलावा छत्तीसगढ से सटे झारखंड के गुमला और सिमडेगा में शीतलहर चलने की आशंका व्यक्त की है।

इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि देश के उत्तरी हिस्सों (जम्मू-कश्मीर और हिमाचाल प्रदेश) में बर्फबारी हो रही है। इससे झारखंड में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। बर्फबारी के चलते राज्य के वातावरण में नमी बनी हुई और भारी ठंड पड रही है। उन्होंने उत्तरी-पश्चिमी जिलों के अलावा राज्य के अन्य जिलों में रहनेवाले लोगों को भी ठंड से सावधान रहने को कहा है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में मौसम साफ ही बना रहेगा।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 30.8 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और सुबह में भारी कनकनी महसूस की गई। वहीं देर रात में कडाके की ठंड महसूस की गई।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री, जमशेदपुर में 28.4 और 13.8, डालटेनगंज में 28.6 और 10.1 डिग्री, बोकारो में 25.5 और 11.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *