रांची

झारखंड के तीन जिलों में 14 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट

रांची, 12 नवंबर । झारखंड के तीन जिलों में 14 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग में इसे लेकर बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार के बदलाव नहीं होने की जानकारी दी है।

मौसम विभाग ने राज्य के जिन तीन जिलों (पश्चिमी हिस्से) में शीतलहर चलने की संभावना जताई है, उनमें पलामू, गढ़वा और लातेहार शामिल है।

इधर, राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में सिमट जा रहे हैं। सुबह में भी कनकनी महसूस की जा रही है।

राज्य के अधिकांश जिलों में औसत न्यूनतम तापमान में 1 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने और अच्छी धूप खिलने की वजह से लोगों को काफी राहत मिल रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31.4 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही।

रांची में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, जमशेदपुर में 29.1 और 12.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 29.2 और 10.3 डिग्री, बोकारो में 25.6 और 11.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *