गिरिडीह और धनवार में किसने मारी बाजी, पूरी सूची एक नजर में

Giridih : गिरिडीह नगर निकाय चुनाव के नतीजे अब धीरे धीरे पूरी तरह साफ होते जा रहे हैं। गिरिडीह जिले के बड़की सरैया और धनवार में अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। वहीं नगर निगम के कई वार्डों में जीत की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर अभी औपचारिक ऐलान बाकी है।
बड़की सरैया में शोभा देवी आगे
गिरिडीह के बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए शोभा देवी ने सबसे ज्यादा 2012 मत हासिल किए। मतगणना पूरी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल दिखा। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न शुरू हो गया।
धनवार में विनय कुमार संथालिया को बढ़त
धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार संथालिया ने 3133 मत हासिल कर बढ़त बनाई। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही वे मजबूत स्थिति में नजर आए। अंतिम आंकड़ों में उन्होंने सर्वाधिक मत पाकर जीत दर्ज की।
नगर निगम वार्डों के घोषित परिणाम
नगर निगम के कई वार्डों में जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिन वार्डों में परिणाम घोषित हो चुके हैं, वे इस प्रकार हैं:
वार्ड 1 से अनिल राम
वार्ड 2 से इस्तियाक अहमद लालो
वार्ड 3 से बदरून निशा
वार्ड 4 से कृष्णा कुमार साहू
वार्ड 5 से हीना खानम
वार्ड 6 से संजीव कुमार
वार्ड 7 से समीरदीप
वार्ड 8 से मोहम्मद इम्तियाज अली
वार्ड 9 से संगीता कुमारी
वार्ड 19 से महबूब आलम
वार्ड 20 से उर्मिला देवी
वार्ड 21 से राजकुमार भुइंया
वार्ड 22 से नितेश कुमार
वार्ड 23 से मुन्ना रजवार
वार्ड 24 से नुरुल होदा
वार्ड 25 से सावित्री देवी
वार्ड 26 से शगुफ्ता प्रवीण
वार्ड 27 से बुलन्द अख्तर
इन सभी वार्डों में चुनाव जीतने की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है।
कुछ वार्डों में घोषणा बाकी
वहीं कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां प्रत्याशी जीत चुके हैं, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इनमें शामिल हैं:
वार्ड 10 से रंजीत यादव
वार्ड 11 से अशोक राम
वार्ड 12 से अजय रजक
वार्ड 29 से दीपक यादव
वार्ड 30 से सुशीला देवी
वार्ड 31 से रीता चौरसिया
इन वार्डों के समर्थक अंतिम औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से मुहर लगेगी, जीत का जश्न और तेज हो जाएगा।
शहर में जश्न का माहौल
कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव ने स्थानीय राजनीति की तस्वीर साफ कर दी है। कई नए चेहरे सामने आए हैं, तो कुछ पुराने प्रतिनिधियों ने दोबारा भरोसा जीता है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि चुने गए प्रतिनिधि अपने वार्ड और नगर के विकास के लिए क्या कदम उठाते हैं।
