मुफ्त में शराब नहीं दी तो कर दी ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस ने तीन को दबोचा

Ranchi : रांची में अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम देव मुंडा, गौतम यादव और भोलू सोनी बताय गये। उनके पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर, कट्टा और बड़ी संख्या में जिंदा गोलियां बरामद किए हैं। तीनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है और वे हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। इस बात का खुलासा रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने किया है।
रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बीते तीन मार्च की रात लगभग 9:30 बजे वारदात को अंजाम दिया गया था। गेतलसूद बाजार स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान में तीनों अपराधी हथियार के साथ पहुंचे। उन्होंने दुकान के कर्मचारियों को धमकाते हुए मुफ़्त शराब की बोतलें मांगी। जब कर्मचारियों ने मना किया, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने घटना की गंभीरता से लिया। बदमासों को दबोचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई शुरू की और जोन्हा स्थित एक मुर्गी पोल्ट्री फार्म के पास तीनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरफ्तार अपराधियों के अन्य मामलों में संबंधों की भी जांच की जा रही है।
