Home

झारखंड में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड, तापमान में 3–4 डिग्री गिरावट के आसार

jharkhand weather forecast imd update 2 december cold ranchi mausam ka haal  झारखंड में कल तक रहेंगे बादल, चार से बढ़ेगी ठंड; तापमान गिरने से तेजी से  बदल रहा मौसम, Jharkhand Hindi News - Hindustan

रांची, 04 फरवरी । झारखंड में उत्तर-पश्चिमी (पछुआ) हवा के प्रभाव से बुधवार को दिनभर ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छा सकता है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। विभाग की ओर से गुरुवार को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले बुधवार को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग के कुछ इलाकों में घने कुहासे की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया था। कुहासे के कारण सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई। वहीं दोपहर में धूप निकलने के कारण हल्की गर्मी का भी अहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम 13.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28.7 और 15.0 डिग्री, डालटेनगंज में 29.6 और 13.1 डिग्री, बोकारो में 28.5 और 13.7 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 13.2 डिग्री, खूंटी में 28.1 और 11.5 डिग्री, लोहरदगा में 25.5 और 10.4 डिग्री, लातेहार में 21.7 और 11.9 डिग्री तथा सरायकेला में 29.1 और 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही घने कुहासे के दौरान वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और आवश्यक सावधानियां अपनाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *