रांची

पछुआ हवाओं के कारण नियंत्रण में तापमान, अनचाहे गर्मी से राहत

रांची, 05 फ़रवरी । राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान नियंत्रण में है। तापमान नहीं बढ़ने से लोगों को दिन में लगनेवाली अनचाही गर्मी से राहत मिल रही है। बावजूद इसके अभी भी दिन में गर्म कपड़े पहनने से भारी गर्मी का एहसास हो रहा है।

हालांकि इन दिनों सुबह और रात में भारी कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग में आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में दाे से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने शुक्रवार से राज्य भर में सुबह में हल्के दर्जे का कुहासा और बाद में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मानसिक बादल छाए रहे और मध्यम दर्जे की ठंडी हवाएं चली। हवा चलने से दोपहर में भी अपेक्षित गर्मी महसूस नहीं हुई।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री, जमशेदपुर 30.1 डिग्री और 15.7 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 27.1 डिग्री और 11.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *