झारखंड में मौसम लेने वाला है करवट, 11 जून को 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Ranchi : झारखंड सहित पूरे झारखंड में मौसम का बदलाव वाला है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अगले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। विभाग ने 10 जून से राज्य के अधिकांश प्रमुख मौसमों में बादल छाने, तेज हवा चलने, वज्रपात और वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, 15 से 17 जून के बीच संताल परगना के झारखंड मार्ग में मॉनसून के प्रवेश द्वार होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार (14 जून) से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कोडरमा और पार्ट को लगभग सभी सजावटी में बदल कर रखा जा सकता है। इसके साथ ही गार्गर-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। स्थिति को देखते हुए संबंधित सैलून के लिए येलो ऑफर जारी किया गया है।सीज़न का कहना है कि वातावरण में वृद्धि और जलवायु के रुख में बदलाव के कारण यह स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
11 जून को 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
11 जून को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही बादल गरजने, वज्रपात होने और कई जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
12 जून से 15 जून तक बना रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि ऐसी मौसमीय गतिविधियां 15 जून तक जारी रह सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मॉनसून का इंतजार कर रहे झारखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार तक इसके सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों के भीतर मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। झारखंड में मॉनसून के 15 से 17 जून के बीच संताल परगना प्रमंडल के रास्ते प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
किसानों और आम लोगों के लिए राहत की खबर
मौसम में होने वाले इस बदलाव को किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। मॉनसून के आगमन के साथ ही खेती-किसानी की तैयारियों को रफ्तार मिलेगी। वहीं, लगातार पड़ रही गर्मी से परेशान लोगों को भी बारिश और ठंडी हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज आंधी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
