खेल

एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता राजा रणधीर सिंह को वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

धनबाद: धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में वॉलीबॉल स्टेडियम में शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान एशियन गेम्स की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले तथा भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव एवं अनुभवी खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजा रणधीर सिंह का भारतीय खेल जगत में योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से खेल प्रशासकों और खिलाड़ियों में शोक की लहर है। वह पूर्व में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार तथा खिलाड़ियों में कृष्ण कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित मित्तल, सुमित गोराई, रोहित कुमार, ऋषि सिंह, हर्ष भारद्वाज, आर्यन, आदित्य, दीप्ति कुमारी, रितिका कुमारी, अंजली कुमारी, कुमारी अर्पिता, पूजा कुमारी एवं कीर्ति कुमारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *