रांची

कांके में 9 अप्रैल को उर्स-ए-मुकद्दस व सीरत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस, नामी उलेमा होंगे शामिल

रांची: राजधानी रांची के कांके स्थित खानकाह कादरिया चिश्तिया नुरिया बाद में 9 अप्रैल 2026 को उर्स-ए-मुकद्दस व सीरत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जुमेरात (गुरुवार) को नमाज-ए-मगरीब के बाद शाम 7 बजे से शुरू होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, यह सालाना एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध उलेमा और शायर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पीरे तरीकत हजरत सैयद शाह अतहरुद्दीन असदकी चिश्ती (अरमई शरीफ, गुमला) की सरपरस्ती में आयोजन होगा। वहीं, मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में हजरत सैयद शाह नुरुद्दीन असदक मिसबाही (बिहार शरीफ, नालंदा) शामिल होंगे।

इसके अलावा खतीब-ए-जीशान हजरत सैयद शाह अहरार आलम वफा शहबाजी अलबुखारी (भागलपुर, बिहार), खतीब-ए-अहले सुन्नत हजरत मौलाना सैयद गुलाम नूर जीलानी चिश्ती और हजरत मौलाना गुलाम नूर समदानी (अरमई शरीफ, गुमला) भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

धार्मिक आयोजन में शहनशाह-ए-तरन्नुम जनाब नईम अंबर (जमुई, बिहार) और शायर-ए-इस्लाम अकरम रजा फैजी (मधुपुर) अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। साथ ही शहर के कई ओलमाए कराम और शोराए एजाम की उपस्थिति रहेगी।

आयोजन समिति ने आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सवाबे दारैन हासिल करें।

इस कार्यक्रम का आयोजन जनाब मो. आफताब आलम, जनाब नईम अंसारी और जनाब हसीब अंसारी सहित अन्य मोरीदीन के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *