Home

पाकुड़ में अवैध हथियार के साथ दो युवक धराए, पुलिस ने भेजा जेल

Pakur : पाकुड़ में बीती देर रात नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि राम सिदो-कान्हू पार्क के पास कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, दो युवक अचानक चले लगे।

भागते हुए दबोचे गए आरोपी

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव निवासी साल्फी शेख और अंजना गांव के सागीर शेख के रूप में हुई है।

तलाशी में मिला देशी कट्टा

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो साल्फी शेख के कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान वह हथियार से जुड़ा कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने कट्टा को अवैध मानते हुए तुरंत जब्त कर लिया।

मौके पर ही हुई गिरफ्तारी

नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अयोध्या सिंह के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आज भेजे जाएंगे जेल

पुलिस के अनुसार, सोमवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

इलाके में बढ़ी सतर्कता

इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। देर रात हुई इस गिरफ्तारी से साफ है कि पुलिस अब छोटी से छोटी सूचना पर भी तुरंत कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *