खेलरांची

10वीं वर्ल्ड वुशु कुंगफू चैंपियनशिप में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगी झारखंड की दो खिलाड़ी — श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा

रांची / चीन : भारत की 20 सदस्यीय वुशु टीम आज चीन के ईमेशन शहर के लिए रवाना हुई, जहाँ 10वीं वर्ल्ड वुशु कुंगफू चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 20 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी — श्रेया कुमारी और पूर्णिमा लिंडा भारतीय दल का हिस्सा बनी हैं।

टीम के कोच के रूप में श्री शंभू सेठ को नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में मणिपुर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था।

इससे पहले पूर्णिमा लिंडा ने मास्को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है।

🌟 झारखंड खेल जगत ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, तथा झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलनंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति तोपनो, काजल किरण, मृतुंजय कुमार राय और शिवेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
कोच दीपक गोप को मिली विशेष बधाई

दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके कोच श्री दीपक गोप को भी विशेष बधाई दी गई है। खेल प्रेमियों ने कहा कि उनके अथक प्रयासों और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *