जामताड़ा

जामताड़ा के 2 खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित, 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

झारखंड

Jamtara : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 31 जनवरी से 04 फरवरी तक आयोजित 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की टीम में जामताड़ा के दो खिलाड़ी शामिल हैं। जामताड़ा जिला खो-खो संघ के बालक खिलाड़ी शिवम कुमार मंडल और बालिका खिलाड़ी जयंती हेंब्रम को टीम में चयनित किया गया है।

गुरुवार को ये चयनित खिलाड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए। इस बारे में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी और बताया कि जामताड़ा के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, संरक्षक श्यामल मंडल और वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह जामताड़ा और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, दीनबंधु सिंह, संयुक्त सचिव अनीश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, नंदू हेंब्रम और खिलाड़ी के अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *