Homeखेलरांची

धनबाद में 12वीं जिला कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ

कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू

धनबाद |
धनबाद जिला कराटे संघ के तत्वावधान में आयोजित बारहवीं धनबाद जिला कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ आज कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में हुआ। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का उद्घाटन दून पब्लिक स्कूल के उप-निदेशक सह धनबाद जिला कराटे संघ के चेयरमैन सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में धनबाद जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेजा इश्तियाक, संयुक्त सचिव प्रियरंजन कुमार, स्कूल प्रशासक द्रव्यांश सिंह तथा धनबाद जिला कराटे संघ की सचिव पामोला देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता का विवरण

दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में काता एवं कुमिते स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

🥇 स्वर्ण पदक विजेता

बुशरा गुलज़ार, राज कुमार किस्कू, अंकित विश्वकर्मा, सौर्या बैनर्जी, प्रगति प्रिया, समृद्धि रानी, अदिति चौधरी, अनुष्का कुमारी, संचित मुखर्जी, सना फातमी, करिश्मा, प्रिया केशरी, मानशी केशरी, सौरभ भारती, संदीप पासवान, आदित्य झा, अमन पासवान, आदर्श जॉय दास, देव विश्वकर्मा, आयुष पांडे, सौरभ रवानी, सुभाजित दत्ता, सोनू कुमार ठाकुर, अनिकेत कुमार एवं अमल मंडल।

🥈 रजत पदक विजेता

हर्षजीत कौर, क्षितिज कुमार, प्रिंस राज, अमन कुमार, स्वीकृति सिंह, संचिता मुखर्जी, धृति कुमारी, अनुष्का गोयल, शुभ्रा वर्मा, मोहना प्रिया, अंजलि, नवनीता, रत्नेश पाठक, श्रीजल दभेकर, पीयूष कुमार, सक्षम कुमार, द्रव्यांश मंडल, सुयश राज, श्रीकेश महतो, सूर्या, शेम जॉय दास, रवि कुमार एवं विशाल पाल।

निर्णायक मंडल

चैंपियनशिप के दौरान निर्णायकों की भूमिका मनोज शर्मा, सूरज वर्मा, राजेश यादव, राजा विश्वकर्मा, साधन चंद्र लोहार, गुलजार राजा, अक्षय कांत, रामस्वरूप हेम्ब्रम एवं मृत्युंजय कुमार ने निभाई।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शेष मुकाबले खेले जाएंगे तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *