Home

“झारखंड रत्न” दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को लोक सेवा समिति की ओर से श्रद्धांजलि


Ranchi : लोक सेवा समिति की ओर से झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

शिबू सोरेन जी को उनकी आजन्म संघर्ष, ईमानदारी और जनसेवा के लिए लोक सेवा समिति द्वारा “झारखंड रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया था — यह उनके जीवन का पहला और सबसे बड़ा सार्वजनिक सम्मान था।

उनकी निर्भीक नेतृत्व क्षमता, आदिवासी चेतना की आवाज, और झारखंड राज्य निर्माण में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे न केवल एक राजनेता बल्कि झारखंड के एक आदर्श अभिभावक और मार्गदर्शक थे। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

हम ईश्वर / अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार, शुभचिंतकों एवं समस्त झारखंडवासियों को यह विषम समय सहने की शक्ति दें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *