Home

रांची जिला सब जूनियर वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित

रांची : रांची जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में रांची जिला सब जूनियर वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल ग्राउंड में किया गया है।

बालिका वर्ग का चयन ट्रायल 24 जनवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि बालक वर्ग का ट्रायल 25 जनवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस ट्रायल में वे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2010 या उसके बाद की हो तथा जिनका जन्म झारखंड राज्य में हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण एवं जानकारी हेतु रांची विश्वविद्यालय परिसर में श्री विजय वर्मा (मोबाइल: 7992736130), श्री अजय किसपोटा (मोबाइल: 7004879660) से संपर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431176453 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

चयनित खिलाड़ी आगामी 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक लातेहार में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *