Home

रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर से थाना प्रभारी का तबादला किया गया है। यह अधिसूचना एक विभागीय कार्रवाई के तहत निकाला गया है। एसएसपी राकेश रंजन के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। खलारी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो को बुंडू और मनोज कुमार -1 को ओरमांझी का नया जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की सूची जारी की गई है।

तत्काल योगदान का आदेश

आदेश में साफ कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें। इसके बाद अनुपालन रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। रांची जैसे बड़े जिले में थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का फेरबदल आमतौर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की कार्यशैली और पुलिसिंग पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *