नगर पालिका चुनाव के लिए राज्य भर में कड़ी सुरक्षा, 7000 होमगार्ड्स होंगे तैनात

Ranchi : झारखंड में नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर राज्य सरकार ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर ली है। मतदान के दौरान राज्य के 24 जिलों में 7000 होमगार्ड्स को तैनात किया जाएगा। होमगार्ड मुख्यालय से जारी निर्देश के अनुसार ये कॉल अप 20 फरवरी से 24 फरवरी तक के लिए किया गया है। इसके बाद 25 फरवरी से ये होमगार्ड अपने-अपने जिलों में रिपोर्ट करेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक इन होमगार्ड्स को विधि व्यवस्था की देखरेख में लगाएंगे, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।
कॉल अप के लिए स्वीकृति और प्रक्रिया
मुख्यालय के पत्र के अनुसार, नगरपालिका निर्वाचन के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7200 गृह रक्षकों को कॉल अप करने की स्वीकृति पुलिस मुख्यालय ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड से प्राप्त की थी। इसके बाद होमगार्ड मुख्यालय ने सभी जिलों को कॉल अप की मंजूरी दे दी। इसके तहत संबंधित जिलों के एसएसपी/एसपी अपने क्षेत्र में समय पर गृह रक्षक बल उपलब्ध कराएंगे।
जिलेवार होमगार्ड्स की संख्या
इस बार विभिन्न जिलों में होमगार्ड्स की तैनाती इस प्रकार होगी:
रांची – 1000
खूंटी – 150
रामगढ़ – 527
लोहरदगा – 50
गुमला – 150
सिमडेगा – 100
जमशेदपुर – 206
चाईबासा – 300
सरायकेला – 400
धनबाद – 700
बोकारो – 532
पलामू – 400
गढ़वा – 300
लातेहार – 110
हजारीबाग – 200
चतरा – 220
कोडरमा – 100
गिरिडीह – 350
दुमका – 150
जामताड़ा – 200
साहिबगंज – 260
गोड्डा – 202
पाकुड़ – 100
देवघर – 30
मतदान के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित
राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का कहना है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव इंतजाम किए गए हैं। होमगार्ड्स की तैनाती से न केवल मतदान शांतिपूर्ण होगा, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत नियंत्रित किया जा सकेगा।
