Home

गुमला सम्प्रेक्षण गृह से फरार तीन किशोर 24 घंटे में बरामद

Gumla : गुमला के सम्प्रेक्षण गृह से चारदीवारी फांदकर फरार हुए तीन किशोरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बरामद कर लिया। घटना 15 मई की सुबह करीब 6:18 बजे की है, जब अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन किशोर सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर वहां से फरार हो गए थे। मामले में गुमला थाना कांड दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुमला पुलिस सक्रिय हो गई। एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आज यानी 16 मई को तीनों फरार किशोरों को सुरक्षित बरामद कर फिर से निरुद्ध कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *