एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित
रांची। झारखंड के तीन साइकिल खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 31 मार्च 2026 तक फिलीपींस में आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ियों में सरिता कुमारी, निकिता सोरेंन और विकास उरांव शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी राज्य के उभरते हुए प्रतिभाशाली साइकिलिस्ट हैं और पूर्व में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।
झारखंड साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हसदा, संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक व कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
