खेल

आगामी थाईलैंड दौरे के लिए भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन

रांची : आगामी थाईलैंड दौरे के लिए भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों — आदर्श राज, ऋषि राज एवं जैनुल हक — का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय टीम 30 मई को कोलकाता से थाईलैंड के लिए रवाना होगी। टीम पांच दिवसीय दौरे पर थाईलैंड जाएगी, जहां वह इंडो-थाई सीरीज में भाग लेगी।

झारखंड से तीन खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए झारखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि इससे राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस संबंध में तीनों खिलाड़ियों का फोटो भी संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *