Home

ए.एफ.सी. अंडर-20 महिला प्रैक्टिस मैच के लिए भारतीय टीम में झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल

रांची, 16 अक्टूबर 2025:
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) द्वारा आयोजित ए.एफ.सी. अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के तहत भारतीय महिला फुटबॉल टीम 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक स्लोवेनिया में अपने प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

इस प्रैक्टिस श्रृंखला के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी हैं —

  • विकसित बड़ा (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, इनडोर स्टेडियम गुमला),
  • बबीता कुमारी (जे.एस.एस.पी.एस., रांची), और
  • निसिमा कुमारी (जे.एस.एस.पी.एस., रांची)।

तीनों खिलाड़ी आज रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुईं, जहाँ से वे भारतीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान करेंगी।

राज्य के खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, जिला खेल पदाधिकारी गुमला और रांची, तथा फुटबॉल कोच सुश्री बिना केरकेट्टा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इन खिलाड़ियों के चयन से झारखंड में महिला फुटबॉल के निरंतर विकास और प्रतिभा संवर्धन की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *