Home

ज्योत्सना केरकेट्टा को धमकी भरी चेतावनी, कुख्यात राहुल सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर राहुल सिंह द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता ज्योत्सना केरकेट्टा को सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ज्योत्सना केरकेट्टा का एक इंटरव्यू साझा किया है। इसके साथ ही उसने ज्योत्सना की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिस पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में लिखा गया है कि “ज्योत्सना केरकेट्टा समय रहते सुधर जाओ। आदिवासियों की हितैषी बनती हो और जमीन बेचने की बात करती हो। तुम्हें समझ में आ रहा है कि तुम क्या बोल रही हो? क्या तुम्हारा पूरा झारखंड को बेचने का प्लान है?”

सोशल मीडिया पर की गई इस पोस्ट को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने इसे एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता को डराने-धमकाने की कोशिश बताया है। वहीं, कुछ संगठनों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ज्योत्सना केरकेट्टा की ओर से इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *