झारखंडरांची

झारखंड में मौसम का मिज़ाज बदला, दिन में हल्की गर्मी तो रात में ठंड का असर बरकरार

रांची : झारखंड में इन दिनों तापमान में लगातार उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राज्य का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बहरागोड़ा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है।

अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों यानी 3 और 4 जनवरी को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे सड़क यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। रांची और आसपास के इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

पूर्वानुमान के मुताबिक 3 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री, 5 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम 6 डिग्री तथा 6 जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान
रांची में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 11.6, डाल्टनगंज का अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 7.7, बोकारो का अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 9.1 तथा चाईबासा का अधिकतम 27.0 और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

खूंटी में 24.9/8.0, लोहरदगा में 24.6/8.7, लातेहार में 20.2/10.4, पाकुड़ में 23.6/8.1, गुमला में 25.1/6.4, सरायकेला में 27.2/10.6 और बहरागोड़ा में 27.2/11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने तथा कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *