हजारीबाग

सांसद ने डीसी से मिलकर जिले के विकास के मुद्दे पर की चर्चा

हजारीबाग, 11 नवंबर । सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग समाहरणालय में मंगलवार को हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से मिलकर हजारीबाग क्षेत्र के वि‍भिन्‍न पर्यटन स्‍थलों के विकास करने को कहा। सांसद ने छड़वा डैम, कनहरी हिल के सौंदर्यीकरण और समग्र विकास, पूरे जिले के ग्राम्य क्षेत्र में लाइट लगवाने, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन केंद्र बनवाने, कर्णपुरा की धरती पर एनटीपीसी प्रभावित इलाके में सेंट्रल स्कूल की स्थापना करने को कहा। साथ ही उन्‍होंने जिले में पंचायत स्तर पर सामुदायिक के केंद्र खुलवाने सहित अन्य जनसमस्याओं और विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की।

वहीं उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल को हर जरूरी मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया। उपायुक्त से वार्ता कर लौटने के क्रम में समाहरणालय परिसर में सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के ज़रूरतमंद लोगों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही तुरंत संबंधित ज़िलाधिकारियों से बात करके इन समस्याओं के त्वरित और सकारात्मक समाधान का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *