झारखंडरांची

झारखंड के लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंचा, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी

रांची, 4 नवंबर । झारखंड के लोगों के अब सर्दी सताने लगी है। राज्य के जिला लातेहार में तो न्यूनतम तापमान गिरकर 15.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में ठंड के और बढ़ने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल झारखंड में मौसम साफ रहेगा। रात और सुबह में कई जिलों में कुहासा छाया रहेगा और दिन में कभी-कभी आंशिक बादल भी रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पूर्व चार-पांच दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण ज़मीन गीली हो गई है, जिससे वातावरण में नमी बरकरार है। इससे सुबह और रात में कनकनी महसूस हो रही है।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। लोगों ने धूप का आनंद लिया।

रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8डिग्री, डाल्टनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *