खूंटी

सांसद ने किया सरना समिति के लिए शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास

खूंटी, 25 अक्टूबर : सांसद कालीचरण मुंडा ने रविवार को मुरहू प्रखंड की हेठगोवा पंचायत अंतर्गत डौगड़ा गांव में सरना धर्म सोतो समिति, डौगड़ा के लिए शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण सांसद मद से कराया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद ने सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। भवन के निर्माण से स्थानीय आदिवासी समाज को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह पहल सरना समाज और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, विल्सन तोपनो, सुनीता गोप, धर्मगुरु बगराय मुंडा, सोमा कांडीर, भैया राम ओड़िआ, मथुरा कंडीर, सुगना पहान, मंगरा पहान, नईमुद्दीन खान, सुरजू हस्सा, अनुप टुटी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सरना समिति के सदस्य उपस्थित थे।

भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास से ग्रामीणों और समिति के सदस्यों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सांसद कालीचरण मुंडा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *