बिहार

NDA सरकार के मंत्रियों की संभावित सूची आई सामने, सभी वर्गों और समुदायों को साधने की कोशिश

Patna : बिहार में NDA सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में सभी वर्ग और समुदायों को संतुलित तरीके से शामिल करने की योजना है। बीजेपी और JDU अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकती हैं।

बीजेपी के संभावित मंत्री (10 नाम)

सम्राट चौधरी (कुशवाहा), विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार), नितिन नवीन (कायस्थ), रेणु देवी (अति पिछड़ा), नीतीश मिश्र (ब्राह्मण), मंगल पांडे (ब्राह्मण), नीरज कुमार बबलू (राजपूत), संजय सरावगी (वैश्य), हरि साहनी (अति पिछड़ा), रजनीश कुमार (भूमिहार)

जेडीयू के संभावित मंत्री (10 नाम)

विजय कुमार चौधरी (भूमिहार), विजेंद्र प्रसाद यादव (यादव), श्रवण कुमार (कुर्मी), अशोक चौधरी (दलित), लेसी सिंह (राजपूत), जमा खान (मुस्लिम), रत्नेश सादा (दलित), सुनील कुमार (दलित), श्याम रजक (दलित), दामोदर रावत (अति पिछड़ा)

अन्य सहयोगी दलों के संभावित मंत्री

LJP (रामविलास):
राजू तिवारी (ब्राह्मण)
HAM: संतोष कुमार सुमन (दलित) – जीतन राम मांझी के पुत्र
RLM: स्नेह लता कुशवाहा (कुशवाहा) – उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी

सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन और सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखा गया है। जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथियां और अन्य विवरण भी सार्वजनिक किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *