Home

सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री दीपक बिरुवा

पश्चिम सिंहभूम, 8 अगस्त : राजकीयकृत उच्च विद्यालय हाटगम्हरिया में शुक्रवार को “उन्नति का पहिया” कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हर स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से छात्रों को निःशुल्क किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस, स्कूल किट, छात्रवृत्ति और साइकिल दी जा रही है। साथ ही उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई के लिए शैक्षणिक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगातार नियुक्तियां कर रही है, वहीं बेहतर शिक्षण माहौल उपलब्ध कराने के लिए नए स्कूल भवनों का निर्माण भी हो रहा है। मंत्री ने बताया कि “उन्नति का पहिया” कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराना है जिनका स्कूल घर से दूर है और जिन्हें आने-जाने में कठिनाई होती है। इस योजना के तहत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सालखु हेंब्रम, अंचल अधिकारी ऋषिदेव कमल, बलवंत गोप, गोपाल हेंब्रम, विकास गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *