हांगकांग में होगी प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता, झारखंड के खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल

Ranchi : झारखंड और भारत के योग प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। हांगकांग के मकाऊ शहर में 14 और 15 जनवरी 2026 को विश्व की प्रथम आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 13 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी योग कला का प्रदर्शन करेंगे। झारखंड राज्य योग संघ के सचिव नन्द दुलाल ने बताया कि भारत की ओर से झारखंड के खिलाड़ी सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन योग के वैश्विक स्तर पर महत्व और लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करेगा।
प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से शामिल खिलाड़ी हैं – भास्कर रॉय, अनमोल यादव, सुशीत बनर्जी, अमन कुमार पांडे, विनोद कुमार रंजन, पवनानंद झा, सविता कुमारी, तनवी गौरव, प्रियांशी झा, पायल कर्माकर, प्रियांशु कुमारी, तुहिना सेन, सीमा राय और सुनीता कुमारी। प्रशिक्षक के रूप में नन्द दुलाल और सुशीत बनर्जी मार्गदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की मैनेजर टीम में भास्कर रॉय और सीमा राय शामिल हैं।
विशेष बात यह है कि इस प्रतियोगिता की स्पॉन्सरशिप रांची की कंपनी “वीकडेज” कर रही है। नन्द दुलाल ने कहा कि यह झारखंड और रांची के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य और देश के युवा योग के प्रति और उत्साहित होंगे और भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करेंगे।
