पाकुड

पाकुड़ में ईद के त्योहार ने बढ़ाई बाजारों की रौनक, लोगों में उत्साह

ईद

Pakur : पवित्र माह रमजान के बाद आने वाले ईद को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सत्य नारायण दुकान सहित मुख्य बाजारों में खासकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग साड़ी, सलवार सूट, सूटिंग-शर्टिंग और पैंट-शर्ट की खरीदारी में व्यस्त हैं।

महिलाओं में रंग-बिरंगी साड़ियों और कढ़ाईदार सलवार सूट की मांग

दुकानदारों ने ईद के मद्देनज़र नए डिज़ाइन और आकर्षक कलेक्शन मंगवाए हैं। महिलाओं में खासकर रंग-बिरंगी साड़ियां, कढ़ाईदार सलवार सूट और ट्रेंडी ड्रेस की मांग सबसे ज्यादा है। लोग त्योहार के लिए अपने लिए और परिवार के लिए खरीदारी में जुटे हुए हैं।

युवाओं में पैंट-शर्ट और रेडीमेड कपड़ों की धूम

युवाओं में पैंट-शर्ट और रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। दुकान पर शाम होते ही चहल-पहल और बढ़ जाती है, और लोग खरीदारी का मजा लेते नजर आ रहे हैं।

दुकानदारों की खुशी, ईद तक भीड़ बढ़ने की उम्मीद

दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री अच्छी चल रही है और ईद तक बाजार में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। त्योहार की खुशियों के बीच बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है, और लोगों के चेहरे पर उत्साह साफ झलक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *