पूर्वी सिहंभूमि

दामाद को छोड़कर घर लौट रहा था किसान, रास्ते में चली गयी जान… जानें कैसे

वाहन

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के जुड़ी पहाड़ी के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। मृतक किसान अपने दामाद को हल्दीपोखर छोड़कर पैदल घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

मृतक की शिनाख्त हरी हांसदा (45 वर्ष) के तौर पर की गई है, जो जुड़ी पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे हरी हांसदा अपने दामाद रामचंद्र महतो को हल्दीपोखर तक पैदल छोड़ने गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में हरी हांसदा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरी हांसदा अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौरतलब है कि जमशेदपुर जिले में इन दिनों सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पोटका और जमशेदपुर शहर में हाल के दिनों में कई हादसों में लोगों की जान जा चुकी है। अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *