Home

रांची में 21 जून को होगी एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आम बैठक व चुनाव

रांची, 20 जून। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) की वार्षिक आम बैठक सह चुनाव का आयोजन 21 जून, रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। यह बैठक मोरहाबादी स्थित पाही सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।

फेडरेशन के महासचिव ए. उसी रेड्डी ने बताया कि बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से अध्यक्ष और सचिव भाग लेंगे। इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाएगी।

बैठक को लेकर मेजबान झारखंड राज्य कबड्डी संघ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फेडरेशन की आईटी टीम का चार सदस्यीय दल शुक्रवार को ही रांची पहुंच चुका है। टीम ने बैठक स्थल का निरीक्षण कर झारखंड कबड्डी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, शुक्रवार देर शाम तक कई राज्यों के प्रतिनिधि भी रांची पहुंच चुके थे। बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कबड्डी के विकास, संगठनात्मक मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *