श्री श्याम मंदिर में गूंजा 203वां श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ
रांची : में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 203वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। “राम सिया राम, सिया राम जय जय राम” के भजनों और बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
मंडल के कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनिया ने मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल नारसरिया, डॉ. ऊषा नारसरिया एवं निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इस अवसर पर नारसरिया परिवार द्वारा केसरिया पेड़ा, गुड़-चना, फल एवं काजू मेवा प्रसाद का भोग अर्पित किया गया।
वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल नारसरिया ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन कर पाठ वाचकों का चंदन-वंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत एवं ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक और ढपली की मधुर धुन पर श्री गणेश वंदना के साथ श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ किया। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ कराया गया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तजन श्री हनुमान जी महाराज की भक्ति में लीन नजर आए। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
सेवा कार्य में श्रवण ढांढनिया एवं प्रवीण नारसरिया द्वारा चना प्रसाद, पुष्पा देवी पोद्दार द्वारा केसरिया पेड़ा, मनीष साहू द्वारा गिरिगोला सेवा तथा राजेश जायसवाल द्वारा फल प्रसाद सेवा दी गई। वहीं श्रुति नारसरिया (अधिवक्ता) एवं श्याम नारसरिया ने काजू मेवा प्रसाद सेवा निवेदित की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढांढनिया, हर्ष कृष्णा, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।
