झारखंड

रेलवे का बड़ा अपडेट: रोलिंग ब्लॉक से टाटानगर की कई ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द तो कुछ आद्रा तक चलेंगी

पूर्वी सिंहभूम, 30 अगस्त 2026। आद्रा मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक चलने वाले संयुक्त इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन (S&T) रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर से आने-जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस दौरान कुछ ट्रेनों को रद्द करने, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त करने और वहीं से वापस चलाने का निर्णय लिया है।

दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय ने इन परिचालन बदलावों को मंजूरी दे दी है। रेलवे के अनुसार आद्रा मंडल में आधारभूत संरचना से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए यह रोलिंग ब्लॉक लिया गया है।

टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन प्रभावित

68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 4 और 6 सितंबर को केवल आद्रा तक चलेगी। इन दोनों दिनों में आद्रा से आसनसोल के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

वहीं 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू का परिचालन 31 अगस्त, 3 सितंबर और 5 सितंबर को आद्रा तक ही सीमित रहेगा। इन तिथियों में आद्रा-टाटानगर-आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

हटिया और गोमो जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 2, 5 और 6 सितंबर को आद्रा में ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इन तिथियों में आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

इसी तरह 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 1, 4 और 6 सितंबर को महुदा तक ही चलेगी। इन दिनों महुदा-गोमो-महुदा के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

रोलिंग ब्लॉक के दौरान कई अन्य मेमू ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। इनमें शामिल हैं—

  • 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू: 31 अगस्त और 2 से 6 सितंबर तक रद्द।
  • 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू: 1, 4 और 6 सितंबर को रद्द।
  • 68077/68078 आद्रा-विष्णुपुर-आद्रा मेमू: 6 सितंबर को रद्द।
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 31 अगस्त, 3, 4 और 6 सितंबर को रद्द।

इसके अलावा 63594/63593 ट्रेन का परिचालन 1, 2 और 5 सितंबर को आद्रा से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इन तिथियों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।

यात्रियों को रेलवे ने दी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रोलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले अपडेट जांचना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *