टाटानगर स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी, 22 से ज्यादा दुकानों पर चला बुलडोजर

Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन के पास कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया।
यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक जाम से निजात
रेलवे का कहना है कि यह कार्रवाई स्टेशन के विकास कार्यों को तेजी देने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और आसपास के ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से की गई है। स्टेशन का पुनर्विकास होने के बाद यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक अनुभव मिलेगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अतिक्रमण हटाने के दौरान बागबेड़ा थाना पुलिस और आरपीएफ के जवान तैनात रहे। दुकानदारों ने सुबह से ही अपने सामान हटाना शुरू कर दिया था। रेलवे ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार की जा रही है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
भविष्य की योजनाएं
रेलवे के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में टाटानगर स्टेशन को पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सजाया जाएगा। उनका कहना है कि स्टेशन के विस्तार और पुनर्विकास से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि आसपास के इलाके की भी सुंदरता और ट्रैफिक स्थिति सुधरेगी।Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन के पास कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया।
