Home

हजारीबाग में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत

Hazaribagh : हजारीबाग रविवार को झारखंड क्रिकेट के इतिहास के एक महत्वपूर्ण पल का गवाह बना। हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। यह वही ट्रॉफी है, जिसे झारखंड टीम ने पहली बार जीता है। झारखंड की टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और मजबूत इरादे से बड़ी टीमों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के हजारीबाग पहुंचने पर शहर में उत्साह का माहौल बन गया। हजारीबाग चौक से क्रिकेट ग्राउंड तक लोगों ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर स्वागत किया।

इसके बाद क्रिकेट ग्राउंड पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां ट्रॉफी को सम्मान के साथ प्रदर्शित किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने झारखंड टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और झारखंड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह आयोजन झारखंड के युवा खिलाड़ियों के सपनों को उड़ान देने का संदेश देता है। ट्रॉफी अब झारखंड क्रिकेट की मजबूती और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गई है। बता दें कि फाइनल मैच 18 दिसंबर 2025 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। इसमें झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *