खेल

सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: झारखंड की धमाकेदार जीत, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

रांची: रांची में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप 2026 के सातवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 01 से 12 अप्रैल तक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता में कुल 6 मैच खेले गए, जिसमें A डिविजन के 4 और B डिविजन के 2 मुकाबले शामिल रहे।

सातवें दिन के मुकाबलों के साथ ही B डिविजन के मैच समाप्त हो गए, जबकि A डिविजन के लीग मुकाबले भी खत्म हो चुके हैं। अब 09 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। A डिविजन से झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब और महाराष्ट्र की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

मेजबान झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे मैच में बिहार को 9-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। झारखंड की ओर से संदीपा कुमारी और प्रीति बिलुंग ने 2-2 गोल दागे, जबकि पुष्पा मांझी, सेवानी केरकेट्टा, सुष्मिता गुड़िया, रिचा मिंज और मरियम भेंगरा ने 1-1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

अन्य मुकाबलों में उत्तरप्रदेश ने मिजोरम को 1-0 से हराया, जबकि मध्यप्रदेश ने हरियाणा को 5-1 से पराजित किया। वहीं ओडिशा ने पंजाब को 2-0 से शिकस्त दी।

B डिविजन के मुकाबलों में दिल्ली ने असम को 7-0 से हराया। इस मैच में ज्योति ने 3, दीपिका ने 2 तथा प्रिया और आशना ने 1-1 गोल किए। वहीं तमिलनाडु और बंगाल के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

अब सभी की नजरें 09 अप्रैल को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां टीमें खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *