hul

ईश्वर से जुड़े रहना समर्पित जीवन में एक बड़ी चुनौती:महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

राँची

रांची : हुलहुंडू पल्ली के हाड़दाग में स्थित क्लारेशियन धर्मसंघ के 3 धर्मबहनों सिo दिव्या लकड़ा, सिo एमरेंसिया डोडराई और सिo मनीषा लकड़ा ने महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख अपना प्रथम व्रतधारण स्वीकार किया.

आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने हाड़दाग में व्रत धारण समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी धर्मबहनों एवं विश्वासियों को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि: समर्पित जीवन में ईश्वर से जुड़े रहना और जीवित प्रभु के अनुभव को अपने जीवन में संजो कर रखना ही उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाने में उत्साह से भर देता है. प्रथम व्रतधारण स्वीकार करने वालों धर्म बहनों को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी और अपना जीवन प्रभु और उसकी प्रजा के लिए समर्पित करने का संदेश दिया.

इस समारोह के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद  के आलावा फाo संजय तिर्की, हुलहुंडू पल्ली के पल्ली पुरोहित, फाo नरेश कुजूर, फाo अमित डुंगडुंग, फाo ब्रिसियुस मिंज, फाo नेलशन बरला,  अन्य पुरोहितगण एवं संत अन्ना की धर्म, व्रत धारण करने वालों धर्म बहनों बहनें के रिश्तेदार मौजूद रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *