शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विशेष प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर सम्पन्न
156 कराटेकारों ने लिया प्रशिक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

Ranchi : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज डोरंडा कॉलेज, कराटे सेंटर रांची में एक दिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 156 कराटेकारों ने भाग लिया और विभिन्न कलर बेल्ट में प्रोन्नत किए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की निदेशक श्रीमती किरण पासी (भा.प्र.से.) उपस्थित थीं। उन्होंने महिला कराटेकारों को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास तथा मानसिक-शारीरिक विकास के लिए कराटे की महत्ता पर बल दिया और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताया।

शिविर का संचालन शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं टेक्निकल डायरेक्टर हँसी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन में हुआ। बेल्ट ग्रेडेशन शिहान शैलेश सिंह द्वारा सम्पन्न किया गया, जिसमें शिहान रंजीत मेहता, शिहान संजय मिश्रा और शिहान बबलू कुमार ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में डोरंडा कॉलेज के खेल प्रभारी प्रो. अरविंद कुमार, कोच सुनील कुमार मेहता, पवन केशरी, परमानंद गुप्ता, कुलदीप साहू, सोनू सुरीन, सुमन एक्का, रश्मि कच्छप और पूजा तिर्की भी मौजूद रहे।
हँसी मानस सिन्हा और निदेशक किरण पासी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कराटेकारों में शामिल हैं –
अधिराज, ख़ुशी थापा, राध्य सिंह, वान्या रेनल तिग्गा, ज्योति कोंगड़ी, रूपा कुमारी, संचित कुमार, स्वाति कलश, मधु कुमारी नायक, शिवनंदन कुमार सिंह, अनन्या शांडिल्य, अंकिता सुरीन, इलियाना सनिधि बेसरा, एंजेल नेरी खाखा, सुशांत गाड़ी, कृष्णक रॉय, सुरभि सिन्हा, अरफ़ान रहमान एवं सौम्य साहू।
कार्यक्रम के आरंभ में डोरंडा कॉलेज इकाई की ओर से दोनों विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.
