खूंटी

एसआइआर को लेकर 08-09 अगस्त को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष शिविर

खूंटी , 07 अगस्त । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मो जावेद हुसैन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

बैठक में बताया गया कि 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

साथ ही 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि 08 और 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 अगस्त से 04 सितंबर तक जिलेभर में होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के साथ-साथ ऐसे परिवारों के सदस्यों का नाम, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, उन्हें फॉर्म-8 के माध्यम से एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित करने की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान घरों पर “एक परिवार-एक साथ स्टिकर भी लगाए जाएंगे।

बैठक में उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को विशेष शिविरों और निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमों की जानकारी देने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *