रांची

रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, बैलेंस कम होते ही कट रही बिजली

स्मार्ट मीटर

Ranchi : रांची शहरी क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से अप्रैल माह तक 3.70 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से अब तक करीब 3.40 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि अब केवल 30 से 35 हजार उपभोक्ताओं के घरों में ही स्मार्ट मीटर लगाया जाना बाकी है।

हालांकि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल और बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि जैसे ही स्मार्ट मीटर का बैलेंस 200 रुपये से नीचे जाता है, वैसे ही बिजली सप्लाई काट दी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैलेंस खत्म होने या कम होने की सूचना समय पर नहीं मिल पाती, जिससे अचानक बिजली कट जाती है। वहीं, बैलेंस रिचार्ज या राशि जमा करने के बाद भी कनेक्शन दोबारा चालू होने में देरी हो रही है। इससे घरों और दुकानों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती परेशानियों के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोग बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि बिजली कटने से पहले उचित सूचना दी जाए और भुगतान के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *