हजारीबाग

डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले छह अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग, 11 नवंबर । हजारीबाग जिले के बरकठा थाना पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में नावेद खान उर्फ गोलू खान , सलमान अंसारी,अबूल अंसारी,अफसर अंसारी,आलोक कुमार,सत्यम कुमार शामिल है।

इनके पास से एक देशी पिस्टल, आठ जिन्दा गोली, एक बजाज प्लसर मोटरसाईकिल ( जे०एच० 02 एएल-4873) और छह मोबाईल बरामद किया गया है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने सोमवार को बताया कि बीते 30 अक्टूबर की रात में गुलाम रबानी को मोबाईल नं0-6291285513 से इनके मोबाईल पर फोन कर दस लाख रूपये की रंगदारी मांग किया गया था। फिर 06 नवंबर को गुलाम

के घर के पार्किंग में खडी वाहन में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में बरकट्ठा थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देशानुसार मामले का खुलासा करने के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें बरक‌ट्ठा थाना एवं गोरहर थाना के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया ।

छापेमारी के दौरान मामले में शामिल सभी अपराधकर्मियों को घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं आठ जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। पकडाये अपराधकर्मियों ने अपना अपना अपराध स्वीकार किया है। इन अपराधियों की ओर से टाटीझरिया थाना अंतर्गत भी इसी मोबाईल नंबर से ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने की बात प्रकाश में आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *