खेल

मोराबादी में श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रांची: Syama Prasad University Ground मोराबादी में सोमवार को एक दिवसीय स्वर्गीय श्रीकांत सिंह मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची जिला वुडबॉल संघ द्वारा किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से करीब 200 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता पी.के. लाला, समाजसेविका सोहनी राय, अनुप सिंह देव, संतोष रजक, जी. सी. बासुकी, आशुतोष द्विवेदी, गोविंद झा एवं आर्य प्रहलाद भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में DAV Public School, Calcutta Public School, Central Academy School, International Public School, Manan Vidya School समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

टीम इवेंट (बालिका वर्ग):
प्रथम – कलकत्ता पब्लिक स्कूल
द्वितीय – डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर
तृतीय – प्रस्तावित उच्च विद्यालय, शुकरहुट्टू एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल (संयुक्त)

टीम इवेंट (बालक वर्ग):
प्रथम – कलकत्ता पब्लिक स्कूल
द्वितीय – डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर
तृतीय – मनन विद्या स्कूल एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (संयुक्त)

सिंगल इवेंट (बालक वर्ग):
प्रथम – हर्ष कुमार (डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर)
द्वितीय – रौशन कुमार (सेंट्रल एकेडमी स्कूल)
तृतीय – मनीष उरांव एवं ऋतिक रौशन (संयुक्त)

सिंगल इवेंट (बालिका वर्ग):
प्रथम – परिधि उरांव (मनन विद्या स्कूल)
द्वितीय – निकी कुमारी (प्रस्तावित उच्च विद्यालय, शुकरहुट्टू)
तृतीय – गायत्री कुमारी एवं मन्नत कुमारी (संयुक्त)

इस अवसर पर सर्वर अंसारी, देवपूजन ठाकुर, बंटी टोपो, नितिश खल्को, अमन कुमार झा, मयंक कुमार सिंह एवं शुभम शर्मा सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि वुडबॉल जैसे उभरते खेल को भी बढ़ावा देने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *