Home

69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स में झारखंड की शिल्पा कुमारी ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास 4×100 मीटर रिले में भी झारखंड को कांस्य पदक

लखनऊ। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

झारखंड की शिल्पा कुमारी ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 55.62 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसके अलावा 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में ओबामी मुर्मू, मुक्ता कुमारी, पृथ्वी उरांव और ममता मरांडी की झारखंड टीम ने बेहतरीन तालमेल और तेज गति का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर जटाशंकर पांडेय, प्रशांत कुमार एवं गीतांजलि सिंह द्वारा किया जा रहा है।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,
“झारखंड के खिलाड़ी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता राज्य की खेल प्रतिभाओं की क्षमता और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाओं का परिणाम है। आने वाले समय में झारखंड खेल के हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएगा।”

खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *