निराश्रितों, दिव्यांगों एवं मंदबुद्धि आश्रितों की सेवा में जुटा सेवा धाम, कराया गया अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद वितरण
रांची। परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग में मानव सेवा का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार), रांची में रह रहे 48 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों तथा उनकी सेवा में लगे सेवादारों के लिए विशेष अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया।
आश्रम के किचन में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन तैयार कर विभिन्न व्यंजनों के साथ सभी आश्रितों एवं सेवादारों को भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक सम्मानपूर्वक भोजन एवं सहयोग पहुंचाना है।
सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 16 मई से 31 मई तक कुल 16 दिनों में 3560 निराश्रित प्रभुजनों एवं उनकी देखभाल करने वाले सेवादारों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि समाज के अनेक लोगों ने इस सेवा कार्य में सहयोग देते हुए स्वयं भोजन सेवा का दायित्व निभाया। इसके अलावा कई दानदाताओं ने आश्रम में रह रहे निराश्रितों एवं दिव्यांगजनों के लिए खाद्य सामग्री तथा आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराईं।
संजय सर्राफ ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है तथा जरूरतमंदों की सहायता ही ईश्वर की सच्ची आराधना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग एवं प्रोत्साहन देने की अपील की।
अन्नपूर्णा सेवा के इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, विष्णु सोनी, सुरेश चौधरी, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन पोद्दार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
