Hockey

राष्ट्रीय खेल  गोवा के लिए चयन ट्रायल : 145 महिला हॉकी खिलाड़ी हुए शामिल, पुरुष वर्ग का ट्रायल कल

खेल राँची

रांची : 25 अक्तूबर से 09 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के महिला  हॉकी टीम के भागीदारी के लिए हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम  बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू, रांची में हुआ.

35 खिलाड़ी चयनित किए गए

जिसमे झारखंड के विभिन्न जिला से 145 महिला हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें से 35 खिलाड़ी चयनित किए गए. जिनका एक सप्ताह बाद से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. चयन ट्रायल में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, माइकल लाल, दसरथ महतो, बिगन सोए  इत्यादि उपस्थित थे. पुरुष वर्ग के लिए चयन ट्रायल कल पूर्वाहन 10 बजे से होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *