खेल

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम, 14 मई । स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता और रांची खेलगांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

गुरुवार को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। सरयू राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने अंदर के जोश और समर्पण को बनाए रखें और भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करें।

उन्होंने प्रतियोगिता में सफलता नहीं पाने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होने की सलाह दी और कमियों को दूर कर अधिक मेहनत के साथ दोबारा तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज और साई सोनम ने जीता।

वहीं रजत पदक शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सानवी ठाकुर को मिला। कांस्य पदक विजेताओं में अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी शामिल थीं।

इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी विजय कुमार एवं विजय नारायण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *