sylvanus dungdug

पूर्व हॉकी खिलाड़ी सिल्वानस डुंगडुग के घर पहुंची सरोजिनी लकड़ा, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

खेल झारखण्ड

रांची : झारखंड की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा (Sports Director Sarojini Lakra) आज स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सिल्वानस डुंगडुग (Sylvanas Dungdug) के स्वास्थ्य जानने उनके घर पहुंची. इनके साथ झारखंड खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी भी थे. इन्होंने श्री डुंगडुग के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. ध्यातव्य है कि सिल्वानस डुंगडुग ने 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था. इनके अलावा पदाधिकारियों ने राज्य खेल समन्वयक से भी औपचारिक मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *